Uttarakhand News: उत्तराखंड में और गहरा सकता है बिजली संकट,बिजली उत्पादन हुआ कम

फीचर्डUttarakhand News: उत्तराखंड में और गहरा सकता है बिजली संकट,बिजली उत्पादन हुआ...

Date:


Uttarakhand News: उत्तराखंड में और गहरा सकता है बिजली संकट,बिजली उत्पादन हुआ कम

देहरादून। बढ़ती गर्मी के बीच उत्तराखंड में बिजली संकट और गहरा सकता है। अभी गर्मी का प्रकोप अधिक बढ़ा नहीं कि बिजली की चाल लड़खड़ाने लगी है। वहीं दूसरी ओर रामगंगा विद्युत परियोजना से भी उत्पादन कम हो रहा है। इस कम हो रहे उत्पादन ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. की परेशानी बढ़ा दी है। इससे राज्य में बिजली संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। पहले यूपीसीएल के पास प्रतिदिन 3.1 करोड़ से 3.2 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा था। लेकिन यह उत्पादन अब गिरकर 90 लाख यूनिट पर आ गया है। जबकि प्रदेश भर में मांग करीब चार करोड़ यूनिट से अधिक है।

Read also: पीएम मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे उत्तराखंड के 56 हजार बच्चे

रामगंगा विद्युत परियोजना से उत्तराखंड ही नहीं उप्र के भी कई जिलों को खेत में सिंचाई के लिए पानी मिलता है। पिछले एक-दो दिन के भीतर रामगंगा से यूपीसीएल को मिलने वाली बिजली का उत्पादन 126 मेगावाट से गिरकर 29 मेगावाट पर पहुंच गया है। इससे राज्य को ही करीब 20 लाख यूनिट का नुकसान हो रहा है। यूपीसीएल अधिकारियों के अनुसार गर्मी में प्रतिदिन डिमांड चार करोड़ यूनिट की हो रही है। गर्मी के शुरूआती दिनों में ही 1.1 करोड़ यूनिट बिजली बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related