बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड पर खड़े ट्रक में सेंट्रो कार घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता और उनके दो बेटों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब घटना की खबर घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा मंगलवार देर रात का है। सिकंदराबाद के रहने वाले साकिर अपने बेटों सनिब और उजैर के साथ मेरठ गए थे।
Read also: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में आग से लोगों की मौत पर दुख जताया
मंगलवार की देर रात रिश्तेदारों ने उन्हें रुकने के लिए कहा था। लेकिन जरूरी काम बता कर वह बुलंदशहर के लिए वापस चल दिए। देर रात तीनों बाप बेटे गुलावठी रोड पर पहुंचे तो यहां हाईवे पर खड़े एक ट्रक में उनकी तेज गति सेंट्रो कार घुस गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सवार बाप-बेटों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को तोड़कर बाप बेटों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

