Uttarpradesh Live News Updates: जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत,तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशUttarpradesh Live News Updates: जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत,तीन...

Date:


Uttarpradesh Live News Updates: जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत,तीन गिरफ्तार

लखनऊ। जिला कुशीनगर में जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना आज सुबह की है। कुशीनगर जिले के थाना कसया के गांव कुड़वा दिलीपनगर स्थित सिसई टोला में बच्चों ने जहरीली टॉफी खा ली। जिससे एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे जब आज सुबह सोकर उठे और उनको घर के बाहर दरवाजे के पास कुछ टाफियां रखी मिली। बच्‍चों ने लालच में आकर टॉफी उठा ली और आपस में बांटकर खा ली। इससे उनकी हालत खराब हुई। और अचेत होकर गिर गए।

Read also: मध्य प्रदेश: पिकप में बांधकर युवक को घसीटा, दर्दनाक मौत

जब तक परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचते सभी की रास्ते में मौत हो चुकी थी। मृत बच्चों की पहचान रसगुल की बेटी संजना, स्वीटी, समर और आरुष के रूप में हुई है। इस बारे में परिजनों का कहना है कि टाफियां इतनी जहरीली थीं कि रैपर पर बैठी मक्खियों की मौत हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों केा गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...