यूपी चुनाव 2022: आरक्षित सीटे तय करेंगी किसकी बनेगी यूपी में सरकार

विधानसभा चुनावयूपी चुनाव 2022: आरक्षित सीटे तय करेंगी किसकी बनेगी यूपी में सरकार

Date:


यूपी चुनाव 2022: आरक्षित सीटे तय करेंगी किसकी बनेगी यूपी में सरकार

By: Dheeraj Upadhyay

लखनऊ: यूपी चुनाव 2022 – चुनाव तारीखों और सभी पार्टियों द्वारा जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 403 विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद हर दल अधिक से अधिक सीटें  जीतकर सरकार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। बता दे कि यूपी में सरकार गठन के लिए 86 आरक्षित (Reserved) सीटों की अहम भूमिका हैं। अगर पिछले तीन चुनावों को देखे तो जिस दल ने आरक्षित वर्ग की 65 फीसदी से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है उसी दल की यूपी में सरकार बनी है।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : देवभूमि की इन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं को नहीं किया जा सकता दरकिनार

उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों में से 86 सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिसमें 84 सीटें एससी और 2 एसटी के लिए आरक्षित हैं। बीजेपी ने 2017 में इन 86 सीटों में से करीब 82 फीसदी सीटें जीतकर करीब 17 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं 2007 विधानसभा चुनाव में 89 आरक्षित सीटों में से बसपा ने 61 सीटे सपा ने 13, बीजेपी ने 7, कांग्रेस ने 5, रालोद 1, राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी ने 1 और 1 सीट निर्दलीय ने जीती थी। इस तरह बसपा ने कुल 69 फीसदी आरक्षित सीटों पर जीत हासिल कर मायावती को मुख्यमंत्री बनाया था।

वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 85 सीटें आरक्षित थीं। जिनमें 2 सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित थीं। तब सपा ने इनमें से 58, बसपा ने 15, कांग्रेस ने 4, बीजेपी ने 3, रालोद ने 3 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीती थीं। सपा ने इस चुनाव में पहली बार आरक्षित वर्ग की 68 फीसदी सीटें जीतकर अखिलेश यादव के नेत्रत्व में सरकार बनायी थी।

जबकि 2017 के चुनाव में आरक्षित सीटों की संख्या बढ़कर 86 हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी में पहली बार दो सीटें एसटी (ST) समुदाय के लिए आरक्षित की गई थीं। दोनों विधानसभा सोनभद्र जिले की हैं। आरक्षित सीटों में से बीजेपी ने 70 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने एससी वर्ग में 69 और एसटी वर्ग में 1 सीट जीती। 2017 में सपा ने 7 सीटें, बसपा ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती थी, अपना दल ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें से 2 सीट एससी के लिए और 1 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 3 सीटें जीतीं। अपना दल और एसबीएसपी ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। इस तरह बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 88 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की थी।

Read also: सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू के खिलाफ रोड रेज मामले की सुनवाई 25 फरवरी तक स्थगित की

इसलिए यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों की निर्णायक भूमिका होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...