ATF Price: आज से महंगा हुआ हवाई सफर! ATF के नए रेट्स जारी

UncategorizedATF Price: आज से महंगा हुआ हवाई सफर! ATF के नए रेट्स...

Date:

ATF Price: हर माह की पहली तारीख को बड़े बदलाव होते हैं। आज जुलाई माह शुरू हो गया है। जुलाई महीने में एलपीजी की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। लेकिन हवाई जहाज के किराए में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे हवाई उड़ान पर असर देखने को मिलेगा। एटीएफ के नए रेट्स जारी हो गए हैं। आज जेट फ्यूल की कीमतों को अपडेट किया है।

इस महीने जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दामों में बढ़ोत्तरी की है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों OMC ने हवाई ईंधन की कीमतों को बढ़ाया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल ATF की कीमत में 1476.88 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाई गई हैं। कीमतों में इजाफा का असर एयरलाइन इंडस्ट्री पर देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का असर सीधा असर हवाई टिकट पर पड़ेगा। हवाई टिकट महंगा होगा। इसकी तैयारी अभी से एयर लाइन कंपनियों ने शुरू कर दी है।

देश की राजधानी में डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत 90,779.88 रुपए प्रति किलोलीटर हुुई है। बता दें कि इंटरनेशनल रूट्स पर डोमेस्टिक एयरलाइंस की कीमत 827.19 डॉलर प्रति किलोलीटर है। कोलकता में जेट फ्यूल की कीमत 99,793.45 रुपए प्रति किलोलीटर जबकि इंटरनेशनल रूट्स के डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत 866,05 डॉलर प्रति किलोलीटर है।

चेन्नई में एटीएफ कीमत बढ़कर 94,530.51 रुपए प्रति किलोलीटर की गई है। जबकि इंटरनेशनल रूट्स के डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए 822.73 डॉलर प्रति किलोलीटर है। मुंबई में इंटरनेशनल रूट्स पर डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल की कीमत 825.47 डॉलर प्रति किलोलीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related