प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘जी ले जरा’ को करने से किया इंकार

एंटरटेनमेंटप्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'जी ले जरा' को करने से किया इंकार

Date:

फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। जब फरहान ने इस फिल्म की घोषणा की थी तो फैंस काफी खुश थे क्योंकि इस फिल्म में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा पहली बार एक साथ नजर आने वाली थी . लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस की ये इच्छा पूरी नही होने वाली. दरअसल, कुछ समय पहले खबर आई थी कि यह फिल्म बंद हो गई है क्योंकि इसके लिए प्रियंका चोपड़ा की डेट मिलना मुश्किल है। अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है.

फिल्म लगातार डिले ही होती जा रही थी। वही अब खबर ये निकल कर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को करने से ही इंकार कर दिया है. इसके कई कारण सामने आए हैं. बता दें कि इस फिल्म के जरिए निर्देशक फरहान अख्तर लंबे समय बाद निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। यह फिल्म 2021 से चर्चा में है और इसका आइडिया प्रियंका चोपड़ा ने दिया था.

इस फिल्म की देरी के कई कारण हैं. पहली दिक्कत इन तीनों की तारीख को लेकर आ रही है. ये तीनों इस वक्त अपने-अपने शेड्यूल में काफी बिजी हैं। जहां प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं कैटरीना और आलिया के पास भी कई प्रोजेक्ट हैं। जहां प्रियंका और आलिया को अपनी बेटियों को भी संभालना है, वहीं उनकी अन्य प्रतिबद्धताएं भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि प्रियंका चोपड़ा ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है, इसलिए मेकर्स अब नई हीरोइन की तलाश में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी में से किसी एक को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की हाल ही में सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई है। वहीं अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की लव स्टोरी रिलीज होने वाली है। वहीं टाइगर 3 में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...