आकांक्षा पुरी ने दिया ट्रोल करने वालों को करारा जवाब

एंटरटेनमेंटआकांक्षा पुरी ने दिया ट्रोल करने वालों को करारा जवाब

Date:

बिग बॉस ओटीटी 2‘ में सारी हदें पार होती नजर आ रही हैं। टेलीविजन या ओटीटी शो के अब तक के इतिहास में प्रतियोगियों के बीच खूब रोमांस देखने को मिला है, यहां तक कि एक सीजन में प्रतियोगियों की शादी भी दिखाई गई थी। लेकिन इस बार तो बिग बॉस सीजन में हद ही हो गई, जब लेबनानी मॉडल जैड हदीद और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के बीच 30 सेकेंड का लिप लॉक दिखाया गया.

आकांक्षा पुरी का जवाब

इस किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। कई यूजर्स ने आकांक्षा की आलोचना की. यहां तक कि ‘बिग बॉस’ को प्रमोट करने के लिए ऐसे सीन दिखाने पर सलमान खान की भी आलोचना हो चुकी है. काफी हंगामे के बाद आकांक्षा पुरी ने अब जवाब दिया है. उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर उनका पक्ष रखा है.

आकांक्षा ने टास्क निभाया

आकांक्षा पुरी की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”जिस काम को करने पर इतना हंगामा हो रहा था, उसे करने के बाद वह कांप रही थीं. इसे केवल वही व्यक्ति समझ सकता है, जो उस स्थिति में है. उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि हम अभिनेता हैं, और फिल्मों के लिए ये सब करना पड़ता है .उन्हें लगता है कि ये सिर्फ एक काम है, लेकिन फिर भी लोग उनकी पीठ पीछे बातें करते ही है .

‘हमें आकांक्षा पर गर्व है’

आगे लिखा था, ”दूसरे टास्क के लिए उन्होंने चार कच्चे अंडे खाये, लेकिन किसी ने इसके बारे में बात नहीं की… यह सब एक टास्क के लिए किया गया था, और हमें गर्व है, जिस तरह से हमारी #तीखीपुरी ने उस टास्क को पूरा किया. हालांकि, इसके बाद भी इस टास्क को लेकर उनके खिलाफ काफी कुछ कहा गया, खैर दुनिया ऐसी ही होती है। अगर आप इसे सही मानसिकता के साथ करते हैं तो भी लोग आपको जज करेंगे। लेकिन #आकांक्षापुरी उससे कहीं ज्यादा हैं। वह एक रानी हैं।

जेडी ने आकांक्षा को खराब किसर बताया

शो में एक-दूसरे को किस करने के बाद जेडी ने आकांक्षा को बैड किसर कहा था। इस बयान के बाद उन्हें काफी नुकसान हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स ने जेडी को जमकर खरी खोटी सुनाई. वहीं, शो में पूजा भट्ट ही ऐसी थीं, जिन्होंने सबके सामने जेडी को इस बयान के लिए डांट लगाई थी। पूजा भट्ट का आकांक्षा के लिए स्टैंड लेना कई लोगों को पसंद आया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...