IGIAP: दिल्ली एयरपोर्ट लिमिटेड प्रबंधन ने नई बोर्डिग व्यवस्था लागू की है। इसके मुताबिक, अब 10 मिनट के भीतर यात्री अपने सामान को चेक इन कराने के साथ बोर्डिंग गेट पर पहुंच जाएंगे। शुरुआती दौर में यह सुविधा इंडिगो एयरलाइंस यात्रियों के लिए शुरू की गई है। जल्द ही यह सुविधा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी।
दिल्ली एयरपोर्ट से डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट लेते समय सामान चेक इन कराने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इससे यात्रियों के समय की बर्बादी होती है। अब Delhi Indira Gandhi International Airport के टर्मिनल 3 पर Self Baggage Drop In की सुविधा शुरू हो गई है।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड प्रबंधन (Delhi International Airport Limited Management) के अनुसार अब मात्र 10 मिनट के भीतर यात्री अपने सामान को चेक इन कराने के साथ बोर्डिंग गेट पर पहुंच जाएगा। यह सुविधा शुरुआती दौर में इंडिगो एयरलाइंस यात्रियों के लिए शुरू की गई है। जल्द ही इसको डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्रॉपिंग की सुविधा का ट्रायल रन चल रहा था। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल सफल होने के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर 14 सेल्फ बैगेज ड्रॉप इन मशीनों को लगाया है। आधिकारिक तौर पर इसका ट्रायल होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली एयरपोर्ट सीईओ विदेह जयपुरिया के अनुसार इस सुविधा से यात्री महज 20 सेकंड के भीतर अपने सामान को चेक इन कर सकेंगे। उनका कहना हैं कि शुरुआती में यह सुविधा इंडिगो यात्रियों के लिए शुरू की गई है। जल्द ही ये अन्य इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी लागू होगी।
यात्रियों को बैगेज चेकइन के लिए ही सबसे अधिक लाइन में लगना पड़ता है। नई सुविधा यात्री को अपने बोर्डिंग पास को स्कैन करके तय वजन के अनुसार सामान को ऑटोमेटिक चेक इन किओस्क से प्रोसेस करना होगा। यह काम मात्र 17 से 21 सेकंड के बीच हो जाएगा। एयरपोर्ट संचालन करने वाली संस्था से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर में इस सुविधा के साथ यात्रियों की भीड़ कम करने और उनको बेहतर सुविधा देने की कोशिश की गई है। जल्द ही इसको और आगे बढ़ाया जाएगा।
खुद करना होगा ऐसे चेक इन
नई व्यवस्था से चेक इन करने को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यात्री को अपना बोर्डिंग पास लेना होगा। बोर्डिंग पास के साथ यात्री को अपना बैगेज टैग लेना होगा। इस टैग को अपने बैग के साथ लगाकर अपने बोर्डिंग पास को कियास्क स्कैनर में स्कैन करना होगा। उसके तुरंत बाद अपने सामान को कन्वेयर बेल्ट पर रखना होगा।
अभी इस सुविधा का शुरुआती दौर में इंडिगो के यात्री लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एयर इंडिया और विस्तारा के अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ब्रिटिश एयरवेज, केएलएम और एयर फ्रांस के साथ कुछ अन्य इंटरनेशनल फ्लाइट यात्रियों को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

