Nifty Bank Expirty Date: NSE ने BSE के अनुरोध पर विचार करते हुए 6 जून को जारी अपने सर्कुलर को वापस ले लिया है। ऐसे में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी शुक्रवार की जगह पहले की भांति गुरुवार को ही होगी। एनएसई ने शेयर बाजार हित में निफ्टी बैंक एक्सपायरी संबंधी 6 जून 2023 को जारी किया सर्कुलर वापस ले लिया है। एनएसई और बीएसई की तरफ से जारी संयुक्त बयान में बाजार से के घटकों को सलाह दी गई है कि वे निम्नलिखित संशोधन को नोट कर लें। बयान में कहा गया है कि आगे किसी बदलाव को एनएसई की तरफ से अधिसूचित किया जाएगा।
बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड NSE ने निफ्टी बैंक फ्यूचर एंड ऑप्शंस F&O के करार की समाप्ति का दिन गुरुवार से शुक्रवार करने की घोषणा की थी। निफ्टी के इस फैसले को 7 जुलाई 2023 से सभी ट्रेड के लिए लागू होना था। छह जून को जारी एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक बैंक निफ्टी में शुक्रवार को पहली एक्सपायरी 14 जुलाई को होनी थी।
संतुलित बाजार विकास और बाजार में एकाग्रता जोखिम से बचने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए, बीएसई ने एनएसई से इसके लिए अनुरोध किया कि वह बैंक निफ्टी की समाप्ति को शुक्रवार से अलग किसी और दूसरे दिन में स्थानांतरित करने पर विचार करे। इससे सेंसेक्स/बैंकेक्स डेरिवेटिव्स को बढ़ाने में सहायता मिलेगी इससे बाजार में जोखिम कम होगा। एनएसई ने बीएसई के इस अनुरोध पर विचार करते हुए 6 जून को जारी किया सर्कुलर वापस ले लिया है। ऐसे में बैंक निफ्टी की एक्सपायरी शुक्रवार की जगह वर्तमान की भांति गुरुवार को ही होगी।
F&O: Nifty बैंक की एक्सपायरी गुरुवार को, Nifty का सर्कुलर वापस, Sensex का साझा बयान
Date:

