ऑटो एक्सपो 2023 में MG Motors India ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली कार Euniq 7 से पर्दा उठा दिया।
एमजी मोटर हाइड्रोजन कार लाने वाली देश में तीसरी कंपनी है. इससे पहले Toyota और Hyundai जैसी कंपनी अपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल कार को शोकेस कर चुकी हैं।
कंपनी की इस कार में 3 हाइड्रोजन टैंक हैं, एक बार फुल टैंक होने पर इसमें जहां 6.4 किलोग्राम हाइड्रोजन गैस आती है. वहीं इसकी स्थायी मैगनेट इलेक्ट्रिक मोटर कार को 201 एचपी की पावर देती है।
इतना ही नहीं, एक बार में फुल टैंक होने पर ये कार 600 किमी से ज्यादा की रेंज देती है. वहीं यूनिक 7 के फ्यूल टैंक को पूरा भरने में महज 3 से 5 मिनट का वक्त लगता है।
एमजी मोटर का दावा है कि ये कार हवा को प्रदूषित नहीं करती, क्योंकि इसमें हाइड्रोजन ईंधन इस्तेमाल होने की वजह से ये धुंऐ की जगह सिर्फ पानी की बौछार छोड़ती है।
ये कार एक घंटे की ड्राइविंग के दौरान इतनी हवा को साफ करती है जितनी 150 व्यस्क लोग सांस लेने में इस्तेमाल करते हैं।
ये कार हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी PROME P390 से कंट्रोल होती है, इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है।
इसके अलावा कंपनी ने अपनी हाइब्रिड कार eHs और इलेक्ट्रिक कार MG4 को भी शोकेस किया है।