रसोई Bytes: झटपट तैयार करे ‘पेरी-पेरी पास्ता’, आएगा सबको पसंद!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: झटपट तैयार करे 'पेरी-पेरी पास्ता', आएगा सबको पसंद!!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Peri Peri Pasta Recipe – अगर आपका मन कुछ हेल्दी और जायकेदार खाने का हो रहा है तो पेरी-पेरी पास्ता (Peri Peri Pasta) आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये झटपट तैयार हो जाता है और खाने में भी टेस्टी लगता है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

 पेरी-पेरी मसाला बनाने के लिए आपको 3 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून काला नमक, 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर, 2 टीस्पून लहसुन पाउडर, 1/4 टीस्पून अदरक पाउडर, 1 टीस्पून ऑरगेनो, 1 टीस्पून शुगर पाउडर, 1/2 टीस्पून नमक चलिए होगा। 

Read also: रसोई Bytes: कचौड़ी खाने के शौक़ीन है तो बनाएं ‘सत्तू कचौड़ी’, स्वाद होगा लाजवाब!!

इसके अलावा, पास्ता के लिए सामग्री में आपको – 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल,  बारीक कटा 1 टेबलस्पून लहसुन,  1 कप शिमला मिर्च  तीनों तरह की, 1/2 कप स्वीट कॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून ऑरगेनो, 1 टीस्पून चिली फ्लेक्स, 1 टीस्पून नींबू का रस, 3 टेबलस्पून मक्खन, 3 टेबलस्पून मैदा, 600 एमएल दूध, 1.5 कप उबला हुआ पास्ता, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर, 30 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़, और 3 टेबलस्पून टमैटो केचअप।

पेरी-पेरी पास्ता रेसिपी (  Peri Peri Pasta Recipe ) –

पहले पेरी-पेरी की सारी सामग्री मिलाकर मसाला तैयार करें, फिर  एक पैन में ऑलिव ऑयल डाल लहसुन भूनें। फिर उसमें शिमला मिर्च और कॉर्न डालें, बाद में नमक- लाल मिर्च पाउडर, ऑरगेनो और चिली फ्लेक्स डालें। 2-3 मिनट बाद नींबू का रस मिला ले। 

Read also: रसोई Bytes: इस तरह से बनाएं उड़द की दाल, स्वाद लगेगा जबरदस्त !!

इसके बाद पैन में मक्खन पिघलाकर मैदा भूनें और 2 मिनट बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर क्रीमी-थिक सॉस तैयार कर ले, जब ये सॉस गाढ़ी होने लगे तो  नमक, काली मिर्च और पेरी-पेरी मसाला मिक्स मसाले में से 2 टेबलस्पून मिलाएं। फिर, मसाला 1-2 मिनट भूनने और सब्जियां और उबला हुआ पास्ता डालें। अब प्रोसेस्ड चीज़ और टमैटो कैचअप मिक्स करें। बस तैयार है पेरी-पेरी पास्ता। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...