लाइफस्टाइल डेस्क। Enduri Pitha Recipe Hindi – ‘एंडरी पीठा’ जैसा इसका अनोखा नाम है वैसी ही है ये रेसिपी मतलब अनोखी और स्वादिष्ट। ये उड़ीसा के स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है, जो की काफी पसंद की जाती है। आपको बता दे की ये एक नमकीन केक है जो की सब्जियों से बनता है। तो चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाए।
‘एंडरी पीठा’ सामग्री – 1 कप उड़द दाल, 1/2 कप चावल, 1/2 कप सूजी, कुछ मौसमी सब्जियां कद्दूकस की हुई (गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, बीन्स, हरा प्याज, हरी धनिया, हरी मिर्च), नमक स्वादानुसार, 2 टेबलस्पून दही, 1 बटर पेपर, सफेद तिल, सेंधा नमक।
Read also: इन सब्जियों के सेवन से जल्दी घटने लगेगा पेट का मोटापा
‘एंडरी पीठा’ (Enduri Pitha Recipe) –
पहले दाल और चावल रात में भिगोेएं और अगले दिन पीस लें साथ ही अच्छी तरह फेटें। अब सब्जियों को मिला को मिलाकर चलाएं और साथ ही नमक और दही मिलाकर अच्छी तरह फेटें। अब एक कुकर लें, इसमें तली पर सेंधा नमक फैलाएं ऐसा करने से केक अच्छी तरह बेक हो सकेगा। फिर बेकिंग ट्रे लें और बटर पेपर फैलाएं। बेकिंग ट्रे पर डालने से पहले आप इसमें बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से चलाएं, फिर बेकिंग ट्रे में डाल दें।
अब ऊपर से तिल या फ्रूट चेरी डाल दें और ट्रे को कुकर में रखकर कुकर का ढक्कन लगाएं। मध्यम आंच पर इसे 40-45 मिनट तक बेक होने दे, आप चाहे तो चाकू डालकर भी देख सकती है की केक बेक हो गया है या नहीं। बेक होने के बाद इसे काटकर सर्व करें, यकीन मानिए ये सबको काफी पसंद आएगा।

