भाजपा का ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता का अस्त्र फेल,धर्म की अंधभक्ति से ऊपर उठकर किया वोट

विधानसभा चुनावभाजपा का ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता का अस्त्र फेल,धर्म की अंधभक्ति से ऊपर...

Date:


भाजपा का ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता का अस्त्र फेल,धर्म की अंधभक्ति से ऊपर उठकर किया वोट

मेरठ। UP Chunav 2022 bjp news hindi – पहले चरण के चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता का अस्त्र फेल हो गया। वहीं जयंत पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी से जाट लामबंद हो गए और भाजपा को सबक सिखाने के लिए लाइन खीच दी। पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा नीतिनियंताओं ने बहुत अच्छी प्लानिंग की थी। लेकिन मतदाताओं की लामबंदी ने भाजपा की इस प्लानिंग पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। मतदान वाले दिन प्लानिंग थी कि जिस समय मतदान शुरू होगा। उसके बाद पूरे दिन टीवी चैनलों पर भाजपा नेताओं को दिखाया जाएगा। उनके भाषण चलाए जाएंगे। जिसमें ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकतावाद को प्रमुख रखा जाएगा। लेकिन मतदान से 24 घंटे पहले भाजपा द्वारा करवाए गए सर्वे की रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ और यह बताया गया कि भाजपा का जादू नहीं चल सका है। रिपोर्ट में कहा गया कि सांप्रदायिक और ध्रुवीकरण का फार्मूला पूरी तरह से पहले चरण में फेल हो गया। बता दें कि पहले चरण के चुनाव में मतदान से पहले भाजपा ने पूरे पश्चिमी उप्र को तनाव में डालने की कोशिश की। जातिवाद और सांप्रदायिकता वाद की बड़ी लाइन खीचने की कोशिश की गई। लेकिन न तो लाइन खिची और न ही किसी प्रकार का तनाव बना। सभी लोगों ने धर्म की अंधभक्ति को छोड़कर अपने असली धर्म का पालन करते हुए वोट किया।

Read also: पश्चिमी यूपी ने बढ़ाई बीजेपी की चिंता की लकीरें, जानिये क्यों भाजपा नेताओं ने डाला है यहां डेरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हो या फिर भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक। सभी ने कैराना पलायन को मुददा बनाया। मुददा बना भी लेकिन 2017 के बाद से हालात काफी बदल गए हैं। वहीं किसानों की नाराजगी भी भाजपा दूर नहीं कर पाई। सर्वे रिपोर्ट के बाद अब भाजपा के उम्मीदवार काफी परेशान हैं। वहीं जिन स्टार प्रचारकों ने सांप्रदायिकता और धर्म को लेकर बड़े बड़े भाषण दिए थे। उनको चुनाव के अन्य चरणों से दूर रखने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related