भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रम्प ने फिर की मध्यस्थता की बात

इंटरनेशनलभारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रम्प ने फिर की मध्यस्थता की बात

Date:


भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रम्प ने फिर की मध्यस्थता की बात

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में अमेरिका मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि “हम चीन और भारत के संबंध में मदद करने के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ भी कर सकते हैं, तो हम इसमें शामिल होना और मदद करना पसंद करेंगे।”

सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी बहुत ही खराब स्थिति है। हम तनाव कम करने के लिए चीन और भारत की मदद के लिए हमेशा ही तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम इन मसलों पर दोनों देशों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन की चालाकी को पूरी दुनिया समझ रही है।

बता दें कि शुक्रवार को भारत-चीन सीमा विवाद के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में बातचीत हुई। यह बैठक 2 घंटे 20 मिनट तक चली। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी मदद की पेशकश कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...