न्यूज़ डेस्क – तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनकी शादी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक, महुआ मोइत्रा ने 3 मई को जर्मनी में बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है।
कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
- ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से बीजू जनता दल के सांसद रह चुके हैं।
- पेशे से एक सीनियर सुप्रीम कोर्ट वकील हैं और राजनीति व कानून के क्षेत्र में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव रखते हैं।
- 1996 में पहली बार लोकसभा पहुंचे और तब उन्होंने केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था।
- 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की और 2019 में उन्हें लोकसभा में BJD का नेता भी बनाया गया।
शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि
जन्म: 23 अक्टूबर 1959, कटक, ओडिशा
पिता: लोकनाथ मिश्रा
माता: बीनापाणि मिश्रा
शिक्षा:
सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में BA ऑनर्स
फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी से LLB
पहली शादी: 16 जनवरी 1984 को संगीता मिश्रा से
बच्चे: दो संतान
राजनीतिक करियर
1996: पहली बार सांसद बने, विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य
2009: दोबारा सांसद बने, फिर से विदेश मामलों की समिति में शामिल
2014 व 2019: लगातार तीसरी और चौथी बार लोकसभा में जीत
समय-समय पर कानून मंत्रालय, सिविल एविएशन और कार्मिक मंत्रालय की समितियों में सक्रिय भूमिका
संसद में अपने शांत, सधे हुए और तथ्यपूर्ण वक्तव्यों के लिए पहचाने जाते हैं।
शादी की चर्चा क्यों है खास?
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा की शादी की खबर बिना किसी आधिकारिक घोषणा के सामने आई, और जर्मनी में हुई इस निजी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दोनों नेता अलग-अलग दलों से हैं, लेकिन अब निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर चुके हैं।

