कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता किया अस्वीकार

नेशनलकांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता किया अस्वीकार

Date:

आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने का फैसला कर ही लिया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पत्रकारों द्वारा इसपर पिछले दिनों सवाल पूछा जा रहा था कि वो अयोध्या जायेंगे या नहीं। अब कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक रूप से इस बात का एलान कर दिया है.

कांग्रेस पार्टी के सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की गयी है. कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गाँधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण मिला था जिसे ससम्मान अस्वीकार किया जाता है। बयान में इसकी वजह भी बताई गयी है, बयान में लिखा है ये भाजपा और आरएसएस का कार्यक्रम है जिन्होंने राम मंदिर को एक प्रोजेक्ट बना दिया है, कांग्रेस ने मंदिर को अर्धनिर्मित बताते हुए कहा कि इसका उद्घाटन सिर्फ चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है. पत्र में लिखा है कि धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है.

कांग्रेस पार्टी के 22 जनवरी को अयोध्या न जाने के फैसले पर भाजपा ने फ़ौरन प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने पहले प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को अस्वीकार किया है. भाजपा ने इसे लेकर अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस को सनातन धर्म से नफरत है. प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराना भगवान् राम और सनातन का अपमान है. अयोध्या में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जाने न जाने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी में काफी उहापोह की स्थिति थी. कुछ ही महीनों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस पार्टी हमेशा से भाजपा पर आरोप लगाती रही है कि वो भगवान राम का इस्तेमाल धर्म की राजनीती में करती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related