राजस्थान में होली इस तरह करे सेलिब्रेट!

ट्रेवलराजस्थान में होली इस तरह करे सेलिब्रेट!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। होली का त्यौहार हर कोने में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। खासकर मथुरा और वृन्दावन में होली का उत्साह देखने लायक होता है। लेकिन क्या आप जानते है मथुरा और वृन्दावन की तरह राजस्थान की होली भी बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट की जाती है।

देश – विदेश से लोग राजस्थान में होली सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। अगर आप भी होली पर राजस्थान जा रहे है तो इस तरह होली सेलिब्रेट कर सकते है।

राजस्थान के भरतपुर की होली

राजस्थान के भरतपुर में होली ब्रज होली की तरह मनाई जाती है, यहां होली के दिन काफी धूम माची रहती है। कहा जाता है 18वीं शताब्दी से भरतपुर में होली इसी तरह से मनाई जाती है। यहां की ब्रज होली देखने लायक है, आप इसे देखना न भूले। बता दे, 1- 4 मार्च के बीच ब्रज होली मनाई जाती है।

राजस्थान के जयपुर की होली

पिंक सिटी यानी जयपुर शहर में धुलेंडी होली मनाई जाती है, ये होली सेलिब्रेट करने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। धुलेंडी होली के साथ-साथ लठ मार होली भी यहां खेली जाती है। साथ ही कई रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। बता दे, धुलेंडी होली 7 मार्च को मनाई जाएगी।

राजस्थान के बीकानेर की होली

राजस्थान के बीकानेर में डोलची होली मनाई जाती है। कहा जाता है की यहां दो समुदाय के बीच पानी फेंकने का विवाद हुआ था, फिर यह विवाद रंगों में बदल गया। इसी के बाद यहां डोलची होली मनाने का प्रथा शुरू हुई।

(Image/istock)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related