Toyota: टोयोटा कंपनी के पास भारत में अब सबसे अधिक एमपीवी मॉडल्स हो जाएंगे। टोयोटा रुमियन कंपनी की एंट्री लेवल एमपीवी होगी। इसके ऊपर इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस तथा वेलफायर बेची जा रही है। टोयोटा के ग्लैंजा मॉडल की तरह टोयोटा रुमियन को मारुति सुजुकी द्वारा तैयार किया जाएगा। इसे Toyota को सप्लाई की जाएगी। इसके इंटीरियर में ब्लैक डैशबोर्ड तथा अर्टिगा की तरह बेज अपहोल्स्ट्री की सुविधा दी जाएगी।
भारतीय कार बाजार में Toyota ने मारुति सुजुकी अर्टिगा बेस्ड रुमियन एमपीवी को भारत में लांच किया है। बता दें, वाहन निर्माता कंपनी Toyota जल्द भारत में कार की कीमत और बुकिंग धनराशि का खुलासा करेगी। ये Toyota और सुजुकी के साथ साझेदारी वाला भारत में चौथा मॉडल होगा।
Toyota के पास भारत में सबसे ज्यादा एमपीवी मॉडल्स
इसी के साथ टोयोटा के पास भारत में सबसे अधिक एमपीवी मॉडल्स है। Toyota रुमियन कंपनी एंट्री लेवल एमपीवी होगी और इसके ऊपर इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस तथा वेलफायर बाजार में हैं।
Toyota Rumion ग्लैंजा मॉडल की तरह
बता दें, Toyota के ग्लैंजा मॉडल की तरह Toyota रुमियन को मारुति सुजुकी में तैयार किया जाएगा। इसे Toyota को सप्लाई दी जाएगी। कार में काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें कई प्लास्टिक पार्ट्स शामिल है।
Toyota रुमियन में नया बम्पर, नए फोग लाइट सराउंड
वहीं, Toyota रुमियन में नया बंपर, नए फोग लाइट सराउंड, इनोवा क्रिस्टा जैसे ग्रिल और नए डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके इंटीरियर में ब्लैक डैशबोर्ड, वुड जैसे दिखने वाले इन्सर्ट, अर्टिगा की तरह बेज अपहोल्स्ट्री की सुविधा दी गई है।
Toyota Rumion का इंजन
टोयोटा रुमियन में मारुति का 1.5-लीटर, पेट्रोल इंजन दिया है। जो 103 एचपी पॉवर व 137 न्यूटन मीटर टार्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल व 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन होगा।
