Google Pay ने पेश किया UPI लाइट, बिना Pin डाले करें पेमेंट

Google Pay के UPI LITE के माध्यम से अब डिजिटल भुगतान में आसानी होगी।

Google Pay का कहना है कि अब प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध UPI लाइट के साथ, कंपनी का लक्ष्य डिजिटल भुगतान सरल, तेज़ और विश्वसनीय बनाना है।

Google Pay पर UPI लाइट को रोल आउट किया है।

जो आनलाइन पेमेंट यूजर्स को UPI पिन दर्ज किए बिना फास्ट और एक-क्लिक पर UPI लेनदेन करने में मदद करेगा।

UPI LITE अकाउंट यूजर्स के बैंक खाते से जुड़ा होगा।

इसकी मदद से यूजर्स UPI LITE अकाउंट से एक टैप से 200 रुपए तक पैसे भेज सकेंगे।

पेमेंट करने के लिए पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Google UPI LITE के Account में दिन में दो बार 2000 रुपए तक की Amount भरी जा सकती है।

यूपीआई लाइट अकाउंट में पैसे जोड़ने की अधिकतम प्रति दिन सीमा 4,000 रुपए निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, 200 रुपए के बराबर या उससे कम मूल्य वाले लेनदेन के लिए, यूपीआई लाइट अकाउंट डिफॉल्ट रूप से चुना जाएगा।

इसका मतलब है कि ऐसे लेनदेन के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी।