Union Minister Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक रैली को संबोधित किया। रैली में नितिन गडकरी ने कहा कि देश में गाड़ियां अब इथेनॉल से चलेंगी। देश का किसाान अब अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही पेट्रोल का दाम 15 रुपए लीटर होने वाला है।
पेट्रोल अब 15 रुपए लीटर होगा
आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से गिरेगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में कहा, पेट्रोल अब 15 रुपए लीटर होगा तो दो पहिया वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वो अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लाॅन्च करने जा रहे हैं। ये सभी गाड़ियां किसानों द्वारा तैयार किए इथेनॉल से चलेंगी। देश का किसान अब अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी कहलाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत बिजली और 60 प्रतिशत इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाए तो पेट्रोल का भाव 15 रुपए लीटर होगा। इससे देश की जनता का बहुत भला होगा।
इससे वाहन प्रदूषण में भी कमी आएगी। इसी के साथ किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार का कमाल है आज हवाई जहाज का ईधन किसान तैयार कर रहा है।
कांग्रेस पर बोला हमला
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया था। लेकिन इतने सालों तक शासन करने के बाद ये गरीबी दूर नहीं कर पाए। हां, इतने समय में एक बात जरूर हुई कि कांग्रेस ने अपने लोगों की गरीबी दूर कर ली।

