Seven Seater Family Car: बाजार में सात सीटर फैमिली कार 25 लाख रुपए से कम कीमत में उपलब्ध हैं। इन कारों की खूबियां और खासियत भी हैरान करने वाली है। MG Hector Plus कार के तीसरी रो को मोड़ने पर 155 लीटर स्पेस है जो दूसरी और तीसरी रो के मोड़ने पर 530 लीटर तक बढ़ जाता है। कार की कीमत 18 लाख से 23.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।
इस सात सीटर वाली एसयूवी में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन, 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन का उपयोग किया गया है। आटो बाजार में इस समय दमदार कारें मौजूद हैं। बजट के हिसाब से और अपनी फैमिली के लिए एक 7 सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 25 लाख रुपए से कम कीमत में 7 सीटर कार वो भी अधिक बूट स्पेस के साथ बाजार में मौजूद हैं।
Toyota Innova High Cross सात सीटों वाली एमपीवी है। जिसकी बूट स्पेस क्षमता 300 लीटर तक है। 8 वेरिएंट में उपलब्ध इस Toyota Innova High Cross में हाई क्रॉस दो पेट्रोल इंजन विकल्पों है। इनमें मजबूत हाइब्रिड सिस्टम है। बाजार में Toyota Innova High Cross की कीमत 19.67 लाख रुपए से 30.26 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक है।
Tata Safari टाटा मोटर्स की सफारी एसयूवी का बूट स्पेस काफी अधिक है। इसमें 447 लीटर और third line को मोड़ने पर 910 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। बाजार में कार की कीमत 15.85 लाख रुपए से 25.21 लाख रुपए एक्स-शोरूम है।
Maruti Suzuki Ertiga मारुति सुजुकी अर्टिगा का बूट स्पेस 209 लीटर और third line के फोल्ड होने पर 550 लीटर है। इसमें 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जो 101 hp की अधिकतम पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वेरिएंट के आधार पर मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत 8.64 लाख रुपए से 13.08 लाख रुपए एक्स-शोरूम हैं।
Mahindra Scorpio-N बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी है। इसमें 460 लीटर का कार्गो स्पेस और दूसरी और third line को मोड़ने पर 786 लीटर का स्पेस मिलता है। इसमें 2.2 लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन और 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। कार की शुरुआती कीमत 13.05 लाख रुपए से शुरू होकर 24.52 लाख रुपए एक्स-शोरूम है।
MG Hector Plus इस कार के third line को मोड़ने पर 155 लीटर है जो दूसरी और third line को मोड़ने पर 530 लीटर तक बढ़ता है। सात सीटर वाली एसयूवी में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन और 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन लगा हुआ है। कार की कीमत 18 लाख रुपए से 23.17 लाख रुपए एक्स-शोरूम के बीच है।
Family Car: 25 लाख रुपए से कम कीमत वाली 7 सीटर फैमिली कारों में स्पेस और खूबिया जान हो जाएंगे हैरान
Date:

