UP Election Results 2022: पश्चिमी उप्र में भाजपा और गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर,वोटो की गिनती जारी

विधानसभा चुनावUP Election Results 2022: पश्चिमी उप्र में भाजपा और गठबंधन के बीच...

Date:


UP Election Results 2022: पश्चिमी उप्र में भाजपा और गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर,वोटो की गिनती जारी

मेरठ। UP Assembly Election Result| पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में इस समय मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है। पश्चिमी उप्र की अधिकांश सीटों पर भाजपा और गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।

सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। बागपत में बिना पास के चुनाव संचालन केंद्र में पुलिस द्वारा एंट्री करने से मना करने पर छपरौली विधानसभा (Chaprauli Assembly Seat) से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र खोखर ने हंगामा किया। हालांकि बाद में उन्हें भीतर जाने दिया गया।

Read also- Uttarpradesh Election Result Live Updates: पश्चिमी उप्र की कई सीटों पर भाजपा चल रही आगे,मेरठ और मुजफ्फरनगर में कांटे की टक्कर

पोस्टल बैलेट (Postal Ballet) की बात करें तेा सिवालखास सीट से गुलाम मोहम्मद ने इसमें बाजी मारी है। मेरठ कैंट सीट पर 7352 मतों में से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) को 4800 पोस्टल मत प्राप्त हुए। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि मेरठ जनपद की सात विधानसभा सीटों पर 9136 पोस्टल बैलट पेपर प्राप्त हुए। जिनकी गिनती हो गई। इसके साथ-साथ ईवीएम में भी मतों की गिनती का काम काफी समय से जारी है।

लोहिया नगर सब्जी मंडी स्थल से लगभग एक किलोमीटर पहले सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग लगाई हुई है। राजनीतिक दलों का कोई शिविर का लगने नहीं दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही चाक-चौबंद है। जिला अधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं बागपत में मतगणना केंद्र (Voting center) पर एजेंट और अन्य लोग पहुंचने लगे हैं।

दक्षिण विधानसभा पर तीसरे राउंड तक कुल वोट 26,183 पडे।
सोमेंद्र – 13494
आदिल – 8510
दिलशाद – 3476
सरधना दूसरा राउंड
संगीत सोम – 6613
अतुल प्रधान – 2016

दो राउंड के बाद संगीत सोम 11566 वोटों से आगे
सरधना सीट (Sardhana seat)
पर आठ राउंड के बाद संगीत सोम को 30569 और अतुल प्रधान को 32018 वोट मिले।

किठौर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड तक सपा के शाहिद मंजूर को 12926 मत मिले, जबकि भाजपा के सत्यवीर त्यागी को 9667 वोट मिले। वहीं बसपा के कुशल पाल माफी को 2773 मत मिले, जबकि कांग्रेस की बबीता गुर्जर को 146 मत मिले हैं।

हस्तिनापुर (Hastinapur) दूसरा राउंड
भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक – 8172
गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा – 6341
दिनेश खटीक 1831 वोट से आगे चल रहे हैं।

Read also- Meerut Election 2022 Live Updates: अब तक मेरठ की विधानसभा सीटों पर किसको किस राउंड में मिले कितने वोट,देखें यहां पर

हस्तिनापुर तीसरा राउंड
भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक – 10981
गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा – 8979
दिनेश खटीक 2002 वोट से आगे

हस्तिनापुर चौथा राउंड
भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक – 15890
गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा – 10299
दिनेश खटीक 5591 वोट से आगे

मेरठ (Meerut) शहर सीट पर तीन राउंड पूरे
भाजपा के कमलदत्त शर्मा 1838 वोट से पीछे चल रहे हैं।

शहर सीट पर तीन राउंड पूरे
रफीक – 11641
कमल दत्त – 9803
दिलशाद – 558

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related