Gangotri assembly seat: जिसने जीती गंगा की गंगोत्री विधानसभा उसी की बनी सरकार,भाजपा चल रही आगे

विधानसभा चुनावGangotri assembly seat: जिसने जीती गंगा की गंगोत्री विधानसभा उसी की बनी...

Date:


Gangotri assembly seat: जिसने जीती गंगा की गंगोत्री विधानसभा उसी की बनी सरकार,भाजपा चल रही आगे

देहरादून। उत्तराखंड की ​वीआईपी सीट गंगोत्री (VIP Seat Gangotri) के बारे में कहा जाता है कि जिसने भी गंगोत्री विधानसभा सीट जीती उसी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनती है। इस समय यहां से भाजपा प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड के बाद जो स्थिति बन रही है। उसके लिहाज से आप प्रत्याशी रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल मात्र 1749 मत पाए हैं। भाजपा से सुरेश चौहान ने 9178 मत पाकर प्रतिद्वंदी विजयपाल सजवाण से 3518 मतों से आगे निकल गए हैं।

Read also: यूपी चुनाव: संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी की वजह से विकास के मुद्दे पर फोकस

वीआईपी और हॉट सीट गंगोत्री के नतीजे को लेकर प्रदेश भर के लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस सीट को लेकर मिथक बना हुआ है कि जिस दल का प्रत्याशी यहां से चुनाव जीता प्रदेश में उसकी ही सरकार बनती है। गंगोत्री सीट पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सीएम पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल चुनाव मैदान में थे। इसके चलते यहां पर मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा था। अब चंद घंटों में ही पता चल जाएगा कि यहां पर भाजपा के हाथ लगी बाजी में कितने वोटों का अंतर आ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...