By bbnews
करीब दो साल पहले लखनऊ में शूट हुई फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) के बाद एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन लखनऊ आ रहे हैं। राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म द उमेश क्रॉनिकल के निर्माता हैं शुजीत सिरकार और रोनी लहरी। वहीं फिल्म का निर्देशन किया है पूजा कौल ने। खबरों के अनुसार 15 मार्च से लखनऊ, मलीहाबाद जैसे कई जाने माने लोकेशंस पर शूट के होने जा रही यह फिल्म भावनाओं और यादों के बीच पनपती एक आठ साल की बच्ची की जिंदगी की कहानी कहती है। अस्सी के दशक में मध्यमवर्गीय परिवार की यह बच्ची अपने दादा, दादी, माता पिता और अपने शिक्षकों के बीच पलती है।
Read also: कृति ने बच्चन पांडे में निभाए गए अपने किरदार को लेकर बात की
बिग बी के साथ कई दिग्गज
फिल्म में अगर कलाकारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन के साथ बॉलिवुड के कई दिग्गज इस फिल्म का हिस्सा हैं। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डॉंगजप्पा के साथ नीना गुप्ता जैसे बड़े चेहरे फिल्म में नजर आएंगे। इनके साथ फिल्म में कई नए कलाकार भी इस फिल्म में हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म में जया बच्चन भी नजर आ सकती हैं। यह वह नाम हैं जिन्होंने पहले भी साथ्ज्ञ में ना सिर्फ स्क्रीन शेयर की है बल्कि जबरदस्त हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वहीं शुजीत सिकार और बिग भी पहले भी साथ में कई सफल फिल्में कर चुके हैं। फिर वह चाहे पीकू जैसी अलग सब्जेक्ट पर बनी फिल्म हो या फिर शूबाइट या गुलाबो सिताबो(Gulabo Sitabo) हो।
Read also: बच्चन पांडे का गाना मेरी जान मेरी जान ने जीता फैंस का दिल
स्कूल कॉलेज फेवरिट लोकेशंस
जहां एक तरफ शहर के लामार्टिनयर बॉयज कॉलेज(Lamartinere Boys College) में गदर 2 की शूटिंग चल रही है। वहीं द उमेश क्रॉनिकल्स के लिए कॉलविन तालुकेदार कॉलेज पर सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। यह सिर्फ इन्हीं दो फिल्मों की बात नहीं बल्कि कई फिल्मों की शूटिंग कई कॉलेजों में की गई है। लामार्टिनयर बॉयज कॉलेज के अलावा हुसैना बाद इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन कॉलेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी, ऐमेटी, राम स्वरूप कॉलेज, जीडी गोएनका जैसे कई और कॉलजों के नाम भी शामिल हैं।

