today stock market: दो दिन की गिरावट के बाद आज संभला बाजार, सेसेक्स में 233 अंकों की बढ़त

नेशनलtoday stock market: दो दिन की गिरावट के बाद आज संभला बाजार,...

Date:

नई दिल्ली। दो दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार संभला है। आज बाजार बढ़त के साथ खुला। बता दें घरेलू शेयर बाजार में बीते दो दिनों से गिरावट जारी थी। आज बुधवार को गिरावट पर ब्रेक लग गया। आज बुधवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में सेसेक्स 233.28 की बढ़त के साथ 60519.32 के स्तर पर खुला।

अभी भी यह बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर निफ्टी मे भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी आज 72.85 अंकों की बढ़त के साथ 17,794.35 अंकों पर पहुंच गया। यह अभी 17,794.35 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में आज IT, बैंकिंग और मेटल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

इसी के साथ बैंकिंग सेक्टर के शेयर में भी मजबूती दिखाई दे रही है। इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार करीब 0.75 प्रतिशत तक कमजोर हो गया था। अडाणी प्रकरण का बाजार पर काफी फर्क पड़ा था। जिससे निवेशकों ने शेयर बाजार में निवेश करने से हाथ खींच लिए थे। आज जिस तरह से बाजार तेजी के साथ खुला है। उससे दिन में और अधिक तेजी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मंगलवार को दिन में अडाणी ग्रुप के शेयरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...