Turkey Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में तबाही का मंजर, मलबे से लगातार निकल रही लाशें

इंटरनेशनलTurkey Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में तबाही का मंजर, मलबे से...

Date:

नई दिल्ली। तुर्की और सीरिया में भूकंप के विनाशकारी झटकों में अब तक 8,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों में भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार हो चुकी है। दोनों देशों में घायलों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में मृतकों की संख्या 10 गुना तक बढ़ सकती है। हर जगह मलबे के नीचे लोग दबे हुए हैं।


मंगलवार को भी आए भूकंप के झटके

तुर्की और सीरिया में सोमवार को चार बड़े झटकों के अलावा मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5 से अधिक तीव्रता के भूकंप आए। तुर्की राष्ट्रपति रेचप तैयब अर्दुआन ने बयान जारी किया है कि भूकंप से हुए हादसे में अभी तक देश में 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति ने प्रभावित राज्यों में तीन महीने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है। तुर्की में भूकंप से हजारों इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। मानवीय सहायता करने वाली एजेंसी रेड क्रिसेंट के अनुसार, सीरिया में मलबे से अब तक 2,500 शव निकाले जा चुके हैं।


डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2.3 करोड़ लोग प्रभावित

इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्कैनोलॉजी के अध्यक्ष कार्लो डोग्लिओनी ने बताया कि भूकंप के कारण तुर्की 150 किमी के दायरे में उत्तर-पूर्व व दक्षिण-पश्चिम की तरफ तीन मीटर खिसक गया है। वहीं भूकंप से अभी तक 2.3 करोड़ लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related