Today weather update: रविवार को 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, पहाड़ों पर बारिश के आसार

नेशनलToday weather update: रविवार को 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, पहाड़ों पर...

Date:

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है।
लोगों को फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का अहसास हो रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते लोगों को अभी से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा।


उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच हिमाचल , जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 28 मार्च से 2 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की उम्मीद जताई है।


दिल्ली-NCR में मौसम

दिल्ली-NCR में गर्मी ने दस्तक दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रविवार को तापमान में दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


यूपी और राजस्थान में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।


देश के अन्य राज्यों में मौसम

मौसम के मुताबिक दक्षिण भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। पंजाब में 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ गुजरात में अधिकतम तापमान में बदलाव होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...