Today weather update: पश्चिम हिमालय में बारिश और बर्फबारी, आज दिन में बढ़ेगा तापमान

नेशनलToday weather update: पश्चिम हिमालय में बारिश और बर्फबारी, आज दिन में...

Date:

नई दिल्ली। अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

सामान्य से कम बारिश

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देश के सभी क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। आने वाले हफ्ते के दौरान शीतलहर की स्थिति नहीं रहने की संभावना है।

एनसीआर में मौसम का हाल ?

एनसीआर में आज 16 फरवरी यानी आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही आज मौसम साफ रहने के भी आसार हैं। 17 फरवरी को भी न्यूनतम तापमान में इजाफा देखा जा सकता है।
कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना बनी है।

शहरों में सुबह कोहरा/धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहेगा। मुंबई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों शहरों में दिन भर धूप रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related