Today Share market open: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी में 45 अंकों की बढ़त

फीचर्डToday Share market open: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी में...

Date:

नई दिल्ली। आज बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। हालांकि शेयर बाजार सुबह की शुरुआत सपाट हुई और सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई। दोनों आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में लगभग 200 अंकों की बढ़त दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 107.28 अंकों की बढ़त के साथ 57,721.00 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

बुधवार के दिन शुरुआती कारोबार में आरआईएल और अदाणी समूह के शेयर में बढ़िया एक्शन दिख रहा है। मंगलवार को देश के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ बंद हुआ था। देश के शेयर बाजार मंगलवार के सत्र में सुस्त रहा था। दोनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए थे।

वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 45.30 अंकों की बढ़त के साथ 16,998.35 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि एशियाई शेयरों में मजबूती दिखी। एशियाई बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दिखी।

मंगलवार को बंद सत्र के दौरान सेंसेक्स 40.14 अंक गिरकर 57,613.72 अंक और एनएसई निफ्टी 34.00 अंक गिरकर 16,951,70 अंक पर बंद हुआ था। मंगलवार को बढ़ने वाले शेयरों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही थी। निफ्टी के ऑटो, आईटी, बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और मीडिया के सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। लेकिन आज बुधवार को सुबह के सत्र में सभी शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...