मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद आज शेयर बाजार फिर से धड़ाम हो गया। शेयर बाजार की शुरूआत आज लाल निशान पर हुई। आज कारोबार के शुरूआती सत्र में बाजार नीचे की ओर जाता दिखाई दिया।
इसके बाद बाजार में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक तक टूट गया। जबकि निफ्टी भी काफी कमजोर होकर 17400 के नीचे पहुंच गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट दिख रही है।
SENSEX 903.95 (-1.51%) अंकों की गिरावट के साथ 58,907.18 के लेवल पर पहुंच गया है। वहीं NIFTY इंडेक्स 259.75 (-1.48%) अंकों की गिरावट के साथ 17,329.85 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों में पांच प्रतिशत की जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।
Stock Market open: शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 900 अंक Nifty 17400 के नीचे
Date:

