Nuh Violence Update: कर्फ्यू में तीन घंटे की छूट, नहीं खुले बाजार; सड़कों पर सन्नाटा

नेशनलNuh Violence Update: कर्फ्यू में तीन घंटे की छूट, नहीं खुले बाजार;...

Date:

Nuh Violence Update: हरियाणा के नूंह हिंसा के बाद अब शांति बहाल हो रही है। हालांकि अभी नूंह में तनाव बरकरार है। आज भी इंटरनेट बंद हैं। वहीं प्रशासन के साथ जिले के गणमान्य लोग सामने आए और लोगों से आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील की हैं। जिसके चलते पांचवें दिन जिले में कोई हिंसक घटना नहीं हुई है। वहीं नूंह में सड़कों, बाजारों और धार्मिक स्थानों पर आरएएफ तैनात है।

नूंह में 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच पथराव व गोली चलाने की घटना के बाद अब शांति बहाल हो रही है। इस बीच प्रशासन ने गणमान्य लोग के साथ मिलकर लोगों से शांति की अपील की है। प्रशासन द्वारा लोगों को सब्जी की समस्या को देखते हुए प्रतिदिन सब्जी मंडी सुबह सुरक्षा के साए में खुलवाई जा रही है। जहां पर लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं।

कर्फ्यू में 12 बजे से तीन बजे तक की छूट

आज दैनिक जरूरत के साथ खाद्य सामग्री की दिक्कत ना हो इसके लिए कर्फ्यू में 12 बजे से तीन बजे तक की छूट दी गई। लेकिन जिले में दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोलीं। इसके चलते बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। फिरोजपुर झिरका में जरूर कुछ दुकानें खुली। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सड़कों से लेकर बाजारों व मंदिर-मस्जिद पर आरएएफ के साथ अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए हैं। जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो सके।

नूंह हिंसा में अब तक 202 गिरफ्तारियां
नूंह हिंसा मामले में अब तक 102 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 202 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। दो आरोपी रिमांड पर हैं। जिससे रिमांड पर चल रहे आरेापियों की संख्या 21 हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related