मेरठ। मेरठ और देश के अन्य महानगरों में आज अप्रैल के अंतिम दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता बनी हुई है। आज शनिवार को लगातार 25 वें दिन देश की प्रमुख तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने पिछली बार 6 अप्रैल को 80 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल में बढ़ाए थे। बता दें कि गत गुरुवार को कच्चे तेल में तेजी के बाद कल यानी शुक्रवार को क्रूड आयल के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी।
Read also:Oil Companies ने लगातार 20 वें दिन दी कीमतों में राहत, आज ये है Petrol-Diesel का भाव
फिलहाल इस समय क्रूड आयल 104.90 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट क्रूड 107.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पिछले महीने 22 मार्च 2022 से लेकर 6 अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। आज मेेरठ में पेट्रोल का भाव ₹ 105.04 प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत ₹ 96.61 प्रति लीटर है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आयल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी थी। जबकि उससे पहले पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर था और डीजल का दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर।

