गिरावट में खुलकर चढ़ा बाजार

फीचर्डगिरावट में खुलकर चढ़ा बाजार

Date:

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार ने लाल निशान पर कारोबार करना शुरू किया. सेंसेक्स 177.48 अंकों की गिरावट के साथ 72,463.71 पर कारोबार करता देखा गया। वहीँ निफ्टी भी 41.65 अंकों की गिरावट के साथ 22000 के नीचे स्तर पर था। बैंक निफ्टी इंडेक्स महज 50 अंक नीचे 46,634.90 पर खुला। हालाँकि बाज़ार इस समय हरे निशान में है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 48 और निफ़्टी 23 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बेंचमार्क निफ्टी पर HCL Technologies, Infosys, Wipro, TCS और Tech Mahindra प्रमुख घाटे में रहे, जबकि UPL, Sun Pharma, Adani Enterprises, Titan Company और Bharti Airtel को लाभ में देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII ) ने 21 मार्च 2024 को शुद्ध रूप से 1,826.9 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII ) ने 21 मार्च को शुद्ध 3,208.9 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 2024. एनएसई ने 22 मार्च, 2024 को एफएंडओ में Balrampur Chini Mills, Biocon, Indus Tower, Piramal Enterprise, SAIL, Tata Chemicals और Zee Entertainment Enterprise को शामिल किया है। WTI क्रूड की कीमतें वर्तमान में 0.22% की गिरावट के साथ 80.89 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें शुक्रवार की सुबह 0.17% की गिरावट के साथ $85.64 पर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...