केजरीवाल ने गिरफ़्तारी के खिलाफ याचिका वापस ले ली

नेशनलकेजरीवाल ने गिरफ़्तारी के खिलाफ याचिका वापस ले ली

Date:

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कल देर रात ED की टीम ने गिरफ़्तारी कर ली, इस गिरफ़्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम का रुख किया था और गिरफ़्तारी के विरोध में याचिका दायर की थी लेकिन अब खबर आ रही है कि केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है. याचिका वापसी की जो वजह बताई जा रही है उसके मुताबिक अरविन्द केजरीवाल की तरफ से मामले में पेश हुए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और कांग्रेस पार्टी के नेता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा है कि ये याचिका रिमांड से टकरा रही है इसलिए वापस ली जा रही है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 9 बार पूछताछ के समन भेजने के बाद गुरुवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ से राहत देने की गुहार लगाईं थी लेकिन वहीँ से आम आदमी पार्टी के संयोजक को कोई राहत नहीं मिली थी. उसके बाद कल दो घंटे पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से देश में राजनीतिक हलचल और तेज़ हो गयी है. इस गिरफ्तारी को मोदी सरकार की बदले की कार्रवाई बताया जा रहा है. केजरीवाल ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी को चैलेन्ज किया है।

दरअसल केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हुई थी लेकिन सुनवाई से पहले ही केजरीवाल ने अपनी याचिका अब वापस ले ली. यह मामला 2021-22 का है जब दिल्ली सरकार की शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उठा था, बाद में इस आबकारी नीति को रद्द कर दिया गया था. हालाँकि मामले में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को पहले ही ED गिरफ्तार चुकी है और वो सब जेल में हैं और उन्हें अभी तक ज़मानत नहीं मिली है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related