Fire News: फूल के खोखों में भीषण आग से लाखों का नुकसान

न्यूज़Fire News: फूल के खोखों में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Date:

मेरठ। नई सड़क के पास आज बुधवार तड़के तीन बजे फूल बेचने वाले खोखे में भीषण आग लग गई। आग ने एक के बाद कई खोखों व अस्थाई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर लोगों ने इसकी जानकारी फायरब्रिगेड के नंबर पर और 100 नंबर को दी। जिसके बाद दुकानदार पुलिस व दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गई। कुछ व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना की जानकारी ली।

आग की सूचना पर पहले एक ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची थी। लेकिन आग की भयावता को देखते हुए दो गाड़ियां और मौके पर मंगाई गई। जिसके बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका। गढ़ रोड नई सड़क के पास फूलों का अस्थाई बाजार है। जहां पर करीब 30 से अधिक फूलों के खोखे रखे हुए हैं। फूलों के इस अस्थाई बाजार में रखे खोखे बांस और लकड़ी के बने हुए हैं। यहां पर गुड़हल,गेंदा, गुलमोहर, गुलाब, जरबरा, द्रोपदी माला के अलावा और मौसमी फूल की बिक्री की जाती है। शादी ब्याह या और शुभ अवसरों पर सजावट के लिए प्रयाेग होने वाले फूल भी यहां पर मिलते हैं।

Read also: दो करोड के मोबाइल सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह का सरगना शरद गिरफ्तार

बताया जाता है कि आज सुबह 3 बजे के आसपास इन दुकानों में अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई। कुछ लोग अपने खोखों के भीतर भी सो जाते हैं। सोए हुए लोगों ने जब कुछ आहट सुनी तो उठ गए। लोगों ने देखा की पूरा फूलों का बाजार आग की लपटों से घिरा हुआ है। जिसमें फूलों के करीब 13 खोखें पूरी तरह से  जलकर राख हो चुके थे।

कुछ लोगों ने आग लगने पर भागकर लोगों को इसकी जानकारी दी। आग की सूचना पर थाना नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का मानना है कि सड़क किनारे लकड़ी व बांस के खोखों में फूलों को रखा जाता है। आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...