Uttar Pradesh Fire News Today: गत्तों से भरे चलते आयशर कैंटर में लगी भीषण आग

न्यूज़Uttar Pradesh Fire News Today: गत्तों से भरे चलते आयशर कैंटर में...

Date:

गाजियाबाद। मोहन नगर इलाके में दिल्ली गाजियाबाद वाली सड़क पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया। जब अचानक ही माल भरी आयशर कैंटर में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में सड़क पर चल रहे लोगों ने शुरुआती दौर में आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।इस दौरान दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर पूरी तरह से जाम लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक आयशर कैंटर गाड़ी गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के राहुल विहार से गत्ता भरकर निकली थी। जैसे ही गाड़ी गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली मोहन नगर रोड पर साईं उपवन के सामने पहुंची तो गाड़ी में शार्ट सर्किट हुआ और गाड़ी में आग लगनी शुरू हो गई। गनीमत रही कि जैसे ही आग लगनी शुरू हुई तो चालक और परिचालक दोनों गाड़ी से कूदकर बाहर निकल आए और सड़क पर जा रहे अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

Read News:  झुग्गियों में भीषण आग से 39 गाय की झुलसकर मौत,प्रशासन में हड़कंप

लेकिन गाड़ी में गत्ता भरा होने के कारण आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम ने मौके पर अभी तो गाड़ी धू-धू कर जल रही थी और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली सड़क पर भीषण जाम लग गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ।

लेकिन कैंटर गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गाड़ी के चालक ने बताया कि शुरुआती दौर में चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ।जिसके कारण इस गाड़ी में आग लगी। चालक ने बताया कि पहले गाड़ी हीट हुई उसके बाद शार्ट सर्किट हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...