मेरठ। खरमास लगने के कारण एक महीने से खरमास क समय से सहालग ,शादी, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी बाधा आज गुरुवार को खत्म हो रही है। ऐसे में शादी-विवाह के लिए समय अनुकूल हो गया है। अब बैंडबाजे और डीजे की तेज धुनों पर लोगों के थिरकने का समय शुरू हो गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से संभव हो रहा है।
आचार्य डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी ने बताया कि खास मास के चलते वैवाहिक कार्यक्रमों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों पर करीब एक महीने से ज्यादा से लगी बाधा आज गुरुवार से खत्म हो जाएगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण ऐसा संभव हो पा रहा है। क्योंकि आज खरमास उतर जाएगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी के अनुसार वाराणसी पंचांग के मुताबिक 14 अप्रैल से 8 जुलाई तक 46 लग्न मुहूर्त हैं ऐसे में 14 अप्रैल से 8 जुलाई तक 46 दिन शादी विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
Read also: Ram Navami पर भगवान रात की ऐसे करें पूजा, मिलेगी शुभ और स्थाई समृद्धि
14 अप्रैल से 8 जुलाई तक इन तिथियों में है लग्न मुहूर्त
आचार्य डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी ने बताया कि 14 अप्रैल से 8 जुलाई के बीच इन तिथियों में 14 अप्रैल 15 अप्रैल 17 अप्रैल 19 अप्रैल 20 अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल 23 अप्रैल 27 अप्रैल 28 अप्रैल 29 अप्रैल को शुभ मुहूर्त है इसी तरह से मई महीने में 2 मई 3 मई 9 मई 10 मई 11 मई 12 मई 14 मई 15 मई 17 मई 18 मई 19 मई 20 मई 21 मई 25 मई 26 मई और 31 मई को लग्न में शुभ मुहूर्त है और जून महीने में 1 जून 5 जून 6 जून 7 जून 8 जून 9 जून 10 जून 11 जून 12 जून 13 जून 14 जून 15 जून 21 जून 22 जून और 27 जून को शुभ मुहूर्त लग्न है आचार्य डॉक्टर तिवारी ने बताया कि इसी तरह जुलाई महीने में 3 जुलाई 4 जुलाई 5 जुलाई और 8 जुलाई को शुभ लग्न मुहूर्त है।

