मेरठ। किराएदार महिला को मकान मालकिन ने घर में ही गिराकर डंडो से पिटाई की। जिस महिला की पिटाई की गई है वह अधिवक्ता बताई जा रही है। जिसका नाम दीप्ति चौधरी बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला अधिवक्ता को उसकी मकान मालकिन ने घर में ही गिराकर जमकर पीटा। मकान मालकिन ने महिला अधिवक्ता के हाथ पकड़े और उसकी लड़की ने डंडों से पिटाई की। इस मामले में पीड़िता पहले गंगानगर थाने गई और वहां पर तहरीर दी। लेकिन जब वहां पर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आज एसएसपी से मिली।
एसएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश थाना गंगानगर को दिए। जिसके बाद थाना गंगानगर ने मकान मालिक उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची महिला अधिवक्ता का कहना था कि उसने मार्च 2022 में गंगानगर के गंगाधाम में किराए पर मकान लिया था। किराया उसने एडवांस में दिया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से मकान मालिक और उसका परिवार उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
Also read: स्कूल परिसर में स्कूली बस ने मासूम छात्र को कुचला, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
महिला अधिवक्ता ने कहा कि उसने पहले गंगानगर थाने में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद एक्शन नहीं हुआ। आज उसके साथ फिर से मारपीट की गई है। आरोप है कि उसके मकान का बिजली, पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आज उसको मार पीटकर जबरन घर से निकला गया। मकान मालिक और परिवार ने कमरे में बंद कर लाठी डंडों से पीटा। गंगानगर पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद मकान मालिक सतपाल सिंह, नीटू उर्फ कुलदीप, आर्यन, काकुल और सतपाल की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

