दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में होगा पूरा

फीचर्डदिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में होगा पूरा

Date:


दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में होगा पूरा

  • दिल्ली-दून आर्थिक गलियारे से दिखेंगे उत्तराखंड के मनोरम नजारे
  • 12 किमी वन्यजीव एलिवेटेड काॅरिडोर करेगा यात्रियों को रोमांचित

देहरादून। दिल्ली से देहरादून तक के जिस सफर को तय करने में अभी आपको छह घंटे से अधिक समय लगता है उसी सफर को आने वाले दिनों में आप मात्र ढाई घंटे में पूरा कर सकेंगे। इस सफर में आपको शिवालिक के पहाड़ भी दिखेंगे और उत्तराखंड के मनोरम जंगल भी। यदि भाग्य ने साथ दिया तो आपको वन्यजीवों के अपने नीचे से गुजरते हुए देखने का मौका भी मिल सकता है।

Read also: देहरादून में पीएम की रैली में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद

जी हां, यह संभव होगा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से देहरादून तक) पर सफर करने के दौरान जिसका शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। 200 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब 8600 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद उत्तराखं डमें आर्थिक गतिविधियों एवं निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं उत्तराखंड के आशारोड़ी से गणेशपुर तक के वन्य जीव बाहुल क्षेत्र में डाटकाली से गणेशपुर तक इस एक्सप्रेस-वे के 12 किलोमीटर लंबे हिस्से को एलिवेटिड बनाया जायेगा ताकि वन्य जीवों को आवागमन में परेशानी न हो। यह एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव एलिवेटेड काॅरिडोर होगा जिसपर से गुजरना लोगों को रोमांचित करेगा। आशारोड़ी से डाटकाली तक 200 मीटर के दो अंडर पास, 15 से 20 मीटर के छह पुल भी बनाये जायेंगे। डाटकाली में एक और छह लेन वाली 340 मीटर लंबी सुरंग बनायी जायेगी।

Read also: गडकरी ने 2023 तक दिल्ली और श्रीनगर के बीच महज 8 घंटे में यात्रा पूरी करने का वादा किया

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे में छह इंटरचेंज, चार फ्लाईओवर, छह प्रमुख पुल, 10 माइनर एवं दो आरओरी तथा 10 वीयूपी बनाये जायेंगे। इस एक्सप्रेस-वे को तीन भागों में बनाया जा रहा है। जिसका पहला भाग दिल्ली अक्षरधाम से बागपत के पास, दूसरा भाग बागपत से सहारनपुर बाईपास और तीसरा भाग गणेशपुर से आशारोड़ी तक होगा। अगले महीने एक्सप्रेस-वे पर कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related