भाजपा नेता ने कहा, अखिलेश बंटी तो प्रियंका हैं बबली

उत्तर प्रदेशभाजपा नेता ने कहा, अखिलेश बंटी तो प्रियंका हैं बबली

Date:


भाजपा नेता ने कहा, अखिलेश बंटी तो प्रियंका हैं बबली

  • विनीत अग्रवाल शारदा ने दिया विवादित बयान

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता की जुबां फिसली और वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बंटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बबली बता बैठे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मुख्य संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा पूर्व में भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

Read also: प्रियंका गांधी बोलीं, ससुराल वालों मुझे माफ कर दो…

मुरादाबाद में हुए संगठन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनीत अग्रवाल शारदा ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को यह तय करना होगा कि वह बंटी-बबली को वोट देंगे या इस बार भी कमल खिलायेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बंटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बबली बताने वाले विनीत अग्रवाल शारदा ने सपा-कांग्रेस पर जनता को विकास के मुद्दे से भटका कर डराने का काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में व्यापारी अपनी दुकान बंद कर अपने घर वापस जा पायेगा या नहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं थी। बीच रास्ते में व्यापारी की हत्या हो जाती थी। मां-बहनें भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं थी।

Read also: पीएम मोदी ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ की बैठक

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देशवासियों का शोषण पहले मुगलों और अंग्रेजों ने किया फिर कांग्रेस ने लोगों का खून चूसा। लेकिन योगी राज में माफिया, लुटेरे और बदमाश जेल में बंद हैं। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर सराहनीय काम किया है। आज कोई भी व्यापारी जम्मू-कश्मीर में जाकर भी पीतल की फैक्ट्री खोल सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...