अयोध्या में आने-जाने वाली डाकों पर लगेगी देश की पहली धार्मिक मुहर

उत्तर प्रदेशअयोध्या में आने-जाने वाली डाकों पर लगेगी देश की पहली धार्मिक मुहर

Date:


अयोध्या में आने-जाने वाली डाकों पर लगेगी देश की पहली धार्मिक मुहर

  • रामनगरी की सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी के चित्र वाली मुहर लगी दिखाई देगी

अयोध्या। देश की पहली धार्मिक मुहर का लोकापर्ण रविवार को अयोध्या धाम में किया गया। अयोध्या के प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह और हनुमानगढ़ी महंत संजय दास ने हनुमानगढ़ी के चित्र लगी मुहर का लोकार्पण किया। अब अयोध्या में आने और यहां से जाने वाले सभी पत्रों पर रामनगरी की सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी के चित्र वाली मुहर लगी दिखाई देगी।

Read also: अयोध्या में होनी चाहिए अब विकास की बात: इकबाल अंसारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही अयोध्या के धार्मिक महत्व को देशभर में पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या का विकास और यहां के धार्मिक महत्व को लोगों तक पहुुंचाने के लिये तमाम योजनाओं को मूर्त रूप देने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पहली बार किसी विभाग द्वारा धार्मिक मुहर को जारी किया गया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि धार्मिक मुहर को सरकारी मान्यता दिया जाना मोदी सरकार में ही संभव है। डाक विभाग के सभी पत्रों पर हनुमानगढ़ी की मुहर लगाए जाने से देश-विदेश तक अयोध्या के हनुमानगढ़ी का वैभव पहुंचेगा और लोग प्राचीन हनुमानगढ़ी के इतिहास को जानेंगे।

Read also: 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में ढांचा ढ़ह जाने के बाद ही यह खबर दिल्ली आई : राम नाईक

हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने मोदी सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि हनुमान जी महाराज अयोध्या के राजा के रूप में विराजमान हैं। अब अयोध्या की डाक पर लगी मुहर से हनुमानगढ़ी और अयोध्या का वैभव अपने देश समेत विश्व के मानस पटल तक पहु्ंचाया जा सकेगा। राम भक्तों के लिए यह मुहर एक अमूल्य निधि साबित होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...