Holi 2023: रंग लगाने पर युवक को किया आग के हवाले, अस्पताल में भर्ती

नेशनलHoli 2023: रंग लगाने पर युवक को किया आग के हवाले, अस्पताल...

Date:

हैदराबाद। तेलंगाना में रंग लगाने पर एक युवक को आग के हवाले कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तेलंगाना के मेडक जिले की है। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा रंग लगाने पर उसको आग के हवाले कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस ने आज बुधवार को दी है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना मंगलवार को होली के पर्व के दौरान रेगोडे मंडल के मेडक जिले के मारपल्ली गांव में हुई। आरोपी ने पीड़ित को रंग न लगाने के लिए कहा था, लेकिन उसने आरोपी पर रंग लगा दिया। इसी बात पर आरोपी गुस्सा हो गया और उसने पीड़ित पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

आरोपी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि आग से झुलसे पीड़ित को गंभीर पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात अधिक बिगड़ जाने पर उसको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...