बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर नितीश से मिले नड्डा

फीचर्डबिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर नितीश से मिले नड्डा

Date:


बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर नितीश से मिले नड्डा

पटना: बिहार में चुनावी बिगुल बज चूका है, गठबंधनों में रार तकरार के बीच सीट बंटवारे की बात भी शुरू हो चुकी है | इस सम्बन्ध में आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू मुखिया नितीश कुमार से आज पटना में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की| मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश में होने वाले आसन्न विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक फिर से जीत होगी ।

यह लोग भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी उपस्थित थे ।

नितीश के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा चुनाव
मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद नड्डा ने यहां ‘आत्मनर्भर बिहार अभियान’ की शुरूआत करते हुए कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग गठबंधन के घटक दल प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इसमें जीत भी हासिल करेंगे ।’’

बिहार को मिलेंगे 16000 करोड़ रुपये
वहीँ जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भेंट देंगे| अगले 10 दिनों में पीएम बिहार के लिए विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करेंगे| ये बुनियादी ढांचे के विकास के लिए और बिहार के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए होंगे|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...