Stocks Watch on Aug 4: आज फोकस लिस्ट में रहेंगे Zomato, SBI, Paytm जैसे स्टॉक्स

बिज़नेसStocks Watch on Aug 4: आज फोकस लिस्ट में रहेंगे Zomato, SBI,...

Date:

Stocks to Watch today: शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच आज शुक्रवार 4 अगस्त की फोकस लिस्ट में जिन कंपनियों के शेयर रहने की उम्मीद है। उनमें फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म Zomato पहले नंबर पर है। Zomato Q1FY24 में पहली बार मुनाफे में रहा है।
शेयर बाजार का रूख आज शुक्रवार को ग्लोबल संकेतों और जून तिमाही (Q1FY24) के नतीजों पर रहेगा। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 19,484 पर था। जबकि गुरुवार को Nifty 50 19,382 अंकों और निफ्टी फ्यूचर्स (Nifty Futures) 19,472 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

ग्लोबल स्तर पर, एशिया-प्रशांत बाजारों में आज शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहने की उम्मीद है। बढ़ते बांड प्रतिफल से शेयर बाजार पर दबाव बना है। जापान निक्केई 225 अंकों और साउथ कोरिया का कोस्पी 0.08 प्रतिशत नीचे आ गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का ASX 0.045 प्रतिशत तक गिरा है। जबकि हांगकांग हैंग सेंग (Hang Seng ) 1.25 प्रतिशत बढ़ा है। चीन शंघाई कंपोजिट आधा फीसदी तक ऊपर गया है।

ओवरनाइट, अमेरिका में S&P 500 0.25 प्रतिशत गिरा है, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 0.19 फीसद और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite ) 0.1 प्रतिशत गिरा है।

आज इन स्टॉक्स पर नजर जरूरी

आज IDFC, SBI, Bharat Dynamics, Alembic Pharmaceuticals, Gujarat State Petronet, Dilip Buildcon, JK Tyre & Industries, IRB InvIT Fund, Mahindra & Mahindra, JSW Holdings, C.E. Info Systems, Nesco, Mold-Tek Packaging, Tata Investment Corporation, Shipping Corporation of India, Computer Age Management Services, Axiscades Technologies, Edelweiss Financial Services, Century Plyboards, Fineotex Chemical, Everest Industries, IG Petrochemicals, Housing & Urban Development Corporation, Kolte-Patil Developers, IKIO Lighting, SML Isuzu, MOIL, Vardhaman Textiles और Welspun Corp कंपनियां अपने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...