Business: जहां एक ओर आज का बाजार गिरावट के साथ खुला है वही बाजार में जारी अनिश्चितता की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेषज्ञ ने निवेशकों को शार्ट टर्म निवेश की सलाह दी है और उनपर फोकस करने को कहा है। विशेषज्ञ का मानना है कि कुछ शेयर ऐसे है जो मार्केट में कम ही समय मे बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने कम समय मे ज्यादा रिटर्न देने को लेकर चार प्रमुख शेयर का जिक्र किया है। जो इस प्रकार है।
ब्रोकरेज हाउस ने सबसे पहला शेयर Ami Organics का बताया है। यह डेली चार्ट का मजबूत शेयर है जो बॉइंग मोमेंटम 20 day SMA (1050) के पास से देखने को मिल रहा है।
अगर हम HBL Power Systems की बात करें तो इस शेयर ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग टर्म कंसोलिडेशन रेंज का ब्रेकआउट किया है। यह शेयर इस समय 20, 50, 100 और 200 day SMA के पार है।
इसके अलावा Rupa & Company का शेयर बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसने वीकली चार्ट अपने प्रीवियस सपोर्ट लेवल 480 से बाउंसबैक किया है और BSE Limited के शेयर में इस समय 100 day SMA (800) से बॉइंग मोमेंटम देखने को मिल रहा है।

