हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने, इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम की ख़बरों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार उछाल के साथ खुले। एशियाई बाजारों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार महंगाई दर में गिरावट के बाद ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स आज 595 अंकों की तेजी के साथ 77,319.50 पर खुला हालाँकि कारोबार आगे बढ़ने पर इस तेज़ी में काफी कमी आ चुकी है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 300 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है.
निफ्टी पैक स्टॉक्स में सबसे ज्यादा लाभ HDFC life (8.87%), SBI life (4.10%), Adani Enterprise (3.15%), Adani Ports (3.01%) और BEL (2.17%) में रहा। दूसरी ओर, सबसे ज्यादा नुकसान Tata Consumer (1.37%), Trent (1.17%), HUL (0.98%), Nestle India (0.94%) और Cipla (0.71%) में रहा।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा लाभ निफ्टी Financial services (2.50%) में रहा। इसके अलावा निफ्टी Midsmall financial services में 2.38 फीसदी, निफ्टी Midsmall IT and telecom में 1.71 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 0.89 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.81 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.80 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 2.47 फीसदी, निफ्टी Metal में 1.70 फीसदी, निफ्टी Media में 1.73 फीसदी, निफ्टी IT में 0.54 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 1.29 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.67 फीसदी और निफ्टी Bank में 1.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी FMCG में 0.20 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.24 फीसदी और निफ्टी Healthcare Index में 0.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

