Big News: सौतेले पिता ने ब्लेड से गला काटकर कर की दो साल की मासूम की हत्या,शव गन्ने के खेत में फेंका

उत्तराखंडBig News: सौतेले पिता ने ब्लेड से गला काटकर कर की दो साल...

Date:

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल में दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला है। हत्या की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बच्ची की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका सौतेले पिता पर जताई है। आरोपी मौके से फरार है। सिडकुल क्षेत्र के खालाटीरा मार्ग पर एक किसान ने गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। किसान खेत में गन्ने बांधने के लिए गया था। किसान ने राहगीरों को इसकी सूचना दी। बच्ची के गले पर धारदार हथियार का निशान था। जबकि घटनास्थल से ब्लेड के अलावा दो मोबाइल फोन, जूते और एक शर्ट बरामद हुई है। सूचना पर एसएसपी डॉण् योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान भी इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच करने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए। हत्या करीब 24 घंटे पहले हुई थी। पुलिस ने ग्रामीणों से बच्ची की शिनाख्त कराई।

Read also: China Vs Japan : चीन की हरकतों से निपटने को जापान तैयार करेगा क्रूज मिसाइल

कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के आसपास घायल व्यक्ति को देखा था। पुलिस ने मृतक बच्ची की फोटो के आधार पर उसकी पहचान आसपास लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार छानबीन में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची बागपत टिकरी गांव निवासी कुलदीप के साथ रहती थी। कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है। कुलदीप सिडकुल में फैक्टरी में काम करने वाली बिजनौर निवासी शबाना के साथ चार साल से रहता है। दोनों ने शादी नहीं की लेकिन लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं। बच्ची उन्हीं की है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शबाना से संपर्क किया। शबाना ने बताया कि उसका कुलदीप से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपने घर बिजनौर आ गई थी जबकि उसकी बच्ची कुलदीप के साथ ही रह रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...