UP News: एक अक्टूबर से पश्चिमी उप्र और एक नवंबर से पूर्वी यूपी में शुरू होगी धान की खरीद

उत्तर प्रदेशUP News: एक अक्टूबर से पश्चिमी उप्र और एक नवंबर से पूर्वी...

Date:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने खरीफ फसली सीज़न में धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। एक अक्तूबर से पश्चिमी उप्र और एक नवंबर से पूर्वी उप्र के जिलों में सीधे धान की खरीद शुरू की जाएगी। 
प्रदेश सरकार ने खरीफ फसल विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से धान क्रय करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि धान क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं अब पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। जिससे कि किसान जब खरीद केन्द्रों पर पहुंचे तो उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।  प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग ने बताया कि जारी समय सारिणी में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्रय केन्द्रों, डिपो, मिल, बैंक, निरीक्षण मॉडयूल के अलावा मिलों का पंजीयन और सत्यापन, मिलों का आधुनिकीकरण संबंधी कार्य 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

Read also: Officer Transfer: मेरठ के एसपी सिटी सहित प्रदेश में बदले गए 31 अपर पुलिस अधीक्षक

परिवहन के लिए ईटेंडरिंग के माध्यम से प्राप्त दरों का अनुमोदन प्राप्त करके ठेकेदारों की नियुक्ति, हेंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति, धान क्रय केन्द्रों की जरूरत का आंकलन करा आवश्यक धनराशि, बोरों, स्टाफ तथा किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था हर हाल में 15 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।  इसके अलावा कांटा-बांट का सत्यापन, रिपेयरिंग व खराब होने की स्थिति में मैकेनिक का नामांकन 25 सितंबर तक कर लिया जाने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत सभी जिलाधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related