IAS Transfer in UP: 13 आईएएस के तबादले, कई सीडीओ को किया इधर से उधर

उत्तर प्रदेशIAS Transfer in UP: 13 आईएएस के तबादले, कई सीडीओ को किया...

Date:

लखनऊप्रदेश सरकार ने एक बार और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए है। देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब मंगलवार देर रात 13 आईएएस अधिकारियों तबादले किए जा चुके है।  13 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण के क्रम में विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इससे पहले वो उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर तैनात थे। जगदीश को उप्र मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का अपर प्रबंध निदेशक पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदीश मौजूदा समय में सचिव, उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज स्थानान्तरणाधीन विशेष सचिव, आबकारी विभाग पद पर थे।

Read also: Officer Transfer: मेरठ के एसपी सिटी सहित प्रदेश में बदले गए 31 अपर पुलिस अधीक्षक

आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव नियुक्त किया है। फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ को आगरा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष पर पद भेजा गया है। दीक्षा जैन को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया है। इससे पहले वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हरदोई में तैनात थी। आईएएस मधुसूदन नागराज हुलगी  कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव पद पर भेजे गए हैं। इसी कड़ी में शैलेश कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जुनैद अहमद को मुख्य विकास अधिकारी झांसी, प्रतीक्षारत आईएएस निशा को यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाया है। इसके अलावा आलोक कुमार को अपर प्रबंध निदेशक उप्र मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ के पद से हटा दिया गया है। उनको यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज का सचिव बनाया है। गुन्जन द्विवेदी को सीडीओ कुशीनगर, अनुराज जैन को सीडीओ अम्बेडकरनगर और खेमपाल सिंह, सचिव लोक सेवा आयोग यूपी प्रयागराज के पद पर स्थानांतरण निरस्त करते हुए यथावत बनाये रखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related