IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ मैच से पहले बल्लेबाजों को विराट की चेतावनी, कहा- बेहतर खेल जरूरी

स्पोर्ट्सIND vs PAK: पाकिस्तान के साथ मैच से पहले बल्लेबाजों को विराट...

Date:

Asia cup 2023 IND vs PAK: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पाक गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को पाक के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। एशिया कप 2023 शुरु हो चुका है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान

पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। पाक टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। लोकेश राहुल पाक के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद पहली बार मैच खेलेंगे। ऐसे में विराट कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों से कहा है कि पाकिस्तान के शानदार गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए भारत को आपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी तीन वनडे मैच जीते हैंं। लेकिन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच 2019 विश्व कप में हुआ था।

गेंदबाजी पाकिस्तान की ताकत

विराट कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाजी पाकिस्तान की ताकत है। उनके पास प्रभावशाली गेंदबाज हैं। जो कौशल सेट के आधार पर खेल का रुख बदल सकते हैं। हमको उनका सामना करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोहली हाल में वनडे मैचों में अच्छी फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पिछले दिसंबर से 13 मैचों में 50.36 की औसत से 554 रन बनाए हैं। खेल के प्रति नजरिए के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि मैं केवल यह समझने की कोशिश करता हूं कि मैं अपने खेल को बेहतर कैसे कर सकता हूं। हर दिन, हर अभ्यास सत्र, हर साल, सीजन, इस चीज ने मुझे लंबे समय तक अच्छा खेलने और अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करने में मदद की।

मुझे नहीं लगता कि आप इस मानसिकता के बिना प्रदर्शन कर सकते हैं। यदि निजी प्रदर्शन ही एकमात्र लक्ष्य है। तो संतुष्ट हो सकते हैं और कड़ी मेहनत करना बंद कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है। विराट ने आगे कहा कि ऐसी कोई निश्चित उपलब्धि नहीं है कि यदि एक निश्चित स्तर पर पहुंच जाते हैं, तो उत्कृष्टता पर पहुंच गए हैं। मुझे लगता है कि मैं प्रतिदिन बेहतर होने के लिए प्रयास करता हूं।

टी20 विश्व कप में चमके विराट

2022 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में भारतीय टीम ने जल्दी चार विकेट खो दिए थे। ऐसे में विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराई थी। अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फिनिशर रोल भी अदा किया था। मैच में उन्होंने हारिस रऊफ के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए थे और मैच का रुख बदल दिया था। इस मैच में विराट से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related